टीकमगढ़। समस्त फार्मासिसटों ने रविवार 19 फरवरी 2023 को एक बैठक की और बैठक के दौरान अपनी मांगों पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों का पद नाम बदला जाए फार्मासिस्टों को फार्मा ऑफिसर का नाम दिया जाए एवं केंद्र के समान वेतनमान दिया जाए
पे ग्रेड भी बढ़ाया जाए और संविदा फार्मासिस्टों को नियमित किया जाए एवं फार्मेसी संचालनालय का गठन किया जाए एवं रिक्त पदों की सीधी भर्ती की जाए इन तमाम मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने बैठक के दौरान चर्चाएं की और उसके उपरांत फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक के निवास पर पहुंचे और उन्है मांगों संबंधी एक ज्ञापन सौंपा जिस पर केंद्रीय मंत्री श्री खटीक ने अपनी सहमति जताते हुए एवं फार्मासिस्टों की मांगों को जायज बताते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी ओर से पत्र लिखा और फार्मासिस्टों की मांगों को हल करने की पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से बात कही। इस ज्ञापन के दौरान फार्मासिस्ट एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष विवेक शर्मा प्रदेश अध्यक्ष नवजोत कुशवाहा अंशुल मिश्रा संदीप गर्ग संजीव तिवारी अनिल झा विनोद असाटी अमित प्रजापति घनेंद्र राय सहित तमाम फार्मासिस्ट मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष विवेक शर्मा ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

