सोमवती अमावस्या के दिन प्रतापेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर पप्पू मलिक ने महेंद्र सागर तालाब के घाटों पर सफाई अभियान की शुरुआत की। इसके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने गांधीगीरी की शुरुआत सुबह 5:30 बजे गांधी चौराहे पर गांधी प्रतिमा को प्रणाम कर शहर स्वच्छता की मैदानी जांच की शुरुआत की। नजाई सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था देखी और सफाई कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।अध्यक्ष ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी जिस वार्ड में काम कर रहा है, वहां से जिम्मेदार नागरिकों से बात करें। वार्डवासियों से सफाई व्यवस्था के संबंध में आवश्यक सुझाव लें। अध्यक्ष ने कहा कि शहर के सभी स्थानों पर नियमित साफ-सफाई की जाए। वार्डों में घर-घर से नियमित कचरा संग्रह किया जाए। अध्यक्ष ने कर्मचारियों को किसी भी तरह को लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की हिदायत दी। सफाई अभियान में अध्यक्ष पप्पू मलिक के साथ सीएमओ गीता मांझी और पार्षद अनीश खान,रामकुमार यादव फरीद खान (पार्षद प्रतिनिधि) परितोष बॉबी व्यास,चंद्रप्रताप,शिवा उपस्थित रहें।
अध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान के तहत महेंद्र सागर तालाब के घाटों पर कचरा एकत्रित किया। महादेव घाट, सिद्धेस्वरी घाट, मजार के सामने वाले घाटों पर झाड़ू लगाकर सफाई की। इस दौरान पप्पू मलिक ने कहा कि महेंद्र सागर तालाब को जलकुंभी से मुक्त कराया जाएगा। स्वच्छता अभियान में टीकमगढ़ शहर स्वच्छ शहर की रैंकिंग में आए इसके लिए सीएमओ श्रीमती गीता मांझी ने सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया।

