टीकमगढ़। जतारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बराना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता पंकज अहिरवार उपस्थित हुए। आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बराना और बिंदारी के बीच खेला गया जो बड़ा ही रोमांच मुकाबला हुआ बिंदारी पहले बल्लेबाजी कर बीस ओवरो में 117 रनो का लक्ष्य दिया। जिसका बराना टीम ने पीछा करते हुए महज 14 ओवरो में ही लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। समापन के अवसर पर युवाओं के चहेते कॉन्ग्रेस नेता पंकज अहिरवार ने खिलाडियों का हौसला अफजाई किया तो वहीं खेल और जिंदगी में होने वाली हार जीत का महत्व समझाया। उन्होंने कहा वर्तमान में यूथ को पढ़ाई के साथ खेल खेलना आवश्यक है खेल खिलने से मानसिक एवं शारीरिक क्षमता सुरक्षित बनी रहती हैं। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा यदि पार्टी अवसर देती है और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला तो निश्चित ही विधानसभा क्षेत्र में खेल को बढ़ावा दिया जाएगा इतना ही खेल में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए ट्रेनिंग सेंटर के साथ विधानसभा की चारों कोनो भव्य प्ले ग्राउंडो का निर्माण कराया जाएगा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को पंकज अहिरवार ने ट्रॉफी के साथ पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच राजेंद्र भौडेले, डॉक्टर के एस गौर महामंत्री कॉन्ग्रेस कमेटी, वीर सिंह दांगी, राजीव मुनीम, अनुराग उदेनिया, बाबू कुशवाहा, अनिल नायक, रिंकू जैन, गौरव जैन, राजवीर अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार, रवि अहिरवार, अभिषेक अहिरवार, अखिलेश अहिरवार के साथ कमेटी के अन्य साथी मौजूद रहे।

