टीकमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक जतारा मंडल में संपन्न हुई सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया डॉ वीरेंद्र कुमार केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि मैं जनता का सेवक बनके कार्य करता हूं राज सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जिसका प्रचार प्रसार कर के लोगों को सहायता योजना का लाभ दिलाना है राष्ट्रपतिजी के अभिभाषण के बाद 20 फरवरी से 20 मार्च तकसभी बूथों पर कार्यक्रम होंगे जिसमें सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि सक्रिय होकर भागलेगे भारतीय जनता पार्टी चुनाव का समय आ गया है हमें कमरकस के चुनाव लड़ना है मध्यप्रदेश की विजय से दिल्ली का रास्ता तय होगा । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति को जिला अध्यक्ष अमित नुना ने संबोधित करते हुए कहा मात्र एक भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा संगठन है सर्व समाज पार्टी है इसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पदों पर पहुंच सकता है। मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के द्वारा ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। अब चुनावी वर्ष है और चुनावी वर्ष में कामकाज ज्यादा रहता है। भाजपा का संगठनात्मक काम आपके द्वारा ही होगा आपस में समन्वय बनाकर काम करें व संगठनात्मक ढांचा नीचे तक मजबूत करें। आज एक भी ऐसा घर नहीं है जहां सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला हो। कांग्रेस की सरकार आई तो बहुत सारी योजनाएं बंद कर दी गई लेकिन दोबारा से भाजपा की सरकार बनी तो सारी योजनाओं को फिर से शुरू कर दिया गया। अब विकास यात्रा के माध्यम से लोगों की समस्याओं को एक ही जगह निपटाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को फिजिकली व डिजिटली मंडल के प्रत्येक बूथों पर सभी कार्यकर्ताओं को तैयार करना हैl आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 21 फरवरी को मंडल कार्यसमिति और 26 को शक्ति केन्द्र् और त्रिदेवो कि बैठक भी आयोजित की जाएगी मंच का संचालन महामंत्री ने किया। बही जिला प्रभारी मुन्ना सिंह भदोरिया मैं मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्ष से बात की13 मंडलो के 804 बूथों की विषय बार जानकारी ली बूथ विस्तारक योजना पंच परमेश्वर बीएलओ की सूची लेकर कार्य करने के लिए कहा मन की बात प्रत्येक बूथ पर सुनी जाए। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे अनुराग वर्मा अनीश खान आदि सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। यह प्रेस विज्ञप्ति भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से जारी कर दी है।

