टीकमगढ़ । जिले की सभी विधानसभाओं में मिशन 2023 को लेकर एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर भाजपा पार्टी गांव गांव जाकर विकास यात्रा निकाल रही है और लोगों को अपने कार्यकाल में किए गए विकास को गिना रही हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान अंतर्गत कांग्रेसी लोगों के बीच पहुंचकर भाजपा की विकास यात्रा को विनाश यात्रा बता रही हैं। मंगलवार को कॉन्ग्रेस नेता पंकज अहिरवार ने जतारा विधानसभा क्षेत्र के बम्हौरी एवं एवं लाखरोंन एवं प्रतापपुरा पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया एंव कोंग्रेस द्वारा 15 महीने की सरकार में किए गए जन हितेषी कार्यों से अवगत कराया साथ ही कॉन्ग्रेस की रीति नीति को बताया। उन्होंने कहा क्षेत्र में लोगों के बीच कांग्रेस के प्रति समर्थन के साथ काफी उत्साह देखा जा रहा है।

