टीकमगढ़। दिनांक21.02.2023 को शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत व्यावसायिक कौशल एवं स्वरोजगार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें सैडमेप से पधारे एम.के.श्रीवास समन्वयक सैडमेप ने छात्राओं को व्यवसाय एवं स्वरोजगार से संबधित जानकारी प्रदान की । योजनाओं, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पीएमईजीपी योजना आदि के बारे में छात्राओं को अवगत कराया । कार्यशाला का आयोजन डॉ अनुभा शर्मा सहप्रकोष्ठ प्रभारी द्वारा किया गया । इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रवीण झाम, डॉ एच.पी.मिश्रा डॉ उषा सिंह डॉ अनीता त्रिपाठी, श्री जी.एन.पटैरिया, डॉ माधवी सालुंके, डॉ ज्योति कौशल, डॉ हर्षवर्धन राहुल, एवं छात्रायें उपस्थित रही। प्रेस को या तमाम जानकारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रवीण झाम ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

