टीकमगढ़ । जिला मुख्यालय की शासकीय माध्यमिक शाला नयाखेरा में अंकुर अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया स्कूल के प्रधानाध्यापक विवेक खरे के नेतृत्व में शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में गुलमोहर अशोक इमली अमलतास कदंब आदि के पौधों सहित कई फूलों के पौधे लगाए इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक एवं ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विवेक खरे ने पेड़ पौधों के महत्व को बच्चों एवं ग्रामीण जनों को बताते हुए कहा कि वृक्षों से हमें प्राणवायु प्राप्त होती है वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत आवश्यक है जिस क्षेत्र में वृक्ष अधिक होते हैं वहां अच्छी बारिश भी होती है इसीलिए हमको वृक्ष लगाना चाहिए और उनका संरक्षण भी करना चाहिए उसके पश्चात सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों एवं ग्रामीण जनों ने वृक्षारोपण करने उन्हें संरक्षित करने की शपथ ली
वृक्षारोपण कार्यक्रम में माधुरी बस्ती अनामिका शर्मा सुनील मिश्रा पचरा हार किशोर कुमार जैन रूप सिंह यादव साहिल विश्वकर्मा पूजा अहिरवार अंजनी यादव नीतू यादव वैशाली विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। शाला के प्रधानाध्यापक विवेक खरे ने प्रेस को यह तमाम जानकारी प्रेसनोट जारी कर प्रेस को दी है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

