नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / किसान फसल कटाई के बाद अपने खेतो की नरवाई को नही जलाये बल्कि उससे लाभ कमाये। खेतों में गेहूँ की फसल आ गई है और कटाई भी शुरू हो गई है। खेतों में अधिकांश कटाई हार्वेस्टर से हो रही है। किसान बंधु नरवाई का समुचित उपयोग कर लाभ उठा सकते हैं। नरवाई से भूसा बनाये। भूसे का उपयोग पशु आहार में करें। गौ- शालाओं को उपलब्ध करायें। भूसे का विक्रय कर लाभ कमाये। कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि नरवाई को जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति का ह्रास होता है और खेत की मिट्टी में मौजूद कीट मित्र भी जलकर नष्ट हो जाते हैं। कई बार आसपास की खड़ी फसलों को भी नुकसान होता है। नरवाई को जलाने से कभी-कभी बड़ी आगजनी और जनहानि होती है। किसान भाई नरवाई न जलाए, बल्कि उसका उपयोग पशुआहार के रूप में करें।