कल 25 फरवरी होने वाली, सिराली में वार्ड चौपाल नहीं होगी
हरदाख़बर/ कलेक्टर ऋषि गर्ग शनिवार को जिले के शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में नागरिकों की समस्याएं वार्ड चौपाल में सुनकर उनका अधिकारियों के माध्यम से निराकरण करवाते हैं। इसी क्रम में सिराली के वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 3 में शनिवार 25 फरवरी को वार्ड चौपाल आयोजित की गई थी। इस वार्ड चौपाल को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया चौपाल आयोजन की आगामी तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी। 25 फरवरी सिराली में वार्ड चौपाल नहीं होगी
