टीकमगढ़। श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, ढोंगा में डॉक्टर के.एल. जैन के द्वारा आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ में 22 नवंबर को टीकमगढ़ के पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गिरी गोस्वामी एवं सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ सम्मिलित हुए तथा धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर के.एल. जैन परिवार द्वारा सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल, दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

