छत्रपति शिवाजी महाराज बस स्टैंड, पुरानी इटारसी के पुनः सुचारू संचालन पर व्यापारियों ने जताया आभार I
विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नपा अध्यक्ष पंकज चौरे और एसडीएम नीलेश शर्मा का किया गया स्वागत; क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
इटारसी। इटारसी के निवासियों और व्यापारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। पुरानी इटारसी स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज बस स्टैंड के पुनः सुचारू रूप से चालू होने पर क्षेत्र के व्यापारियों में उत्साह है। बस स्टैंड के फिर से शुरू होने से न केवल आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की ठप पड़ी व्यापारिक गतिविधियों को भी एक नई गति मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण सौगात के मिलने पर पुरानी इटारसी के समस्त व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक श्री डॉ. सीतासरन शर्मा जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी एवं एसडीएम महोदय श्री नीलेश शर्मा जी का आत्मीय स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद: इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता श्री जगदीश मालवीय , जयकिशोर चौधरी , निलेश चौधरी, किशन यादव, प्रवीण ठाकुर, हैप्पी सिंह, भाजपा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, इटारसी मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, राजेश चौहान, अभिषेक कनोजिया, अतुल शुक्ला, सौरभ चौधरी, दीपक वर्मा, विपुल चौधरी, सोहन चौहान, ललित कुमार, दीपक कलोते, राजू बेस, अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में अन्य व्यापारी साथी उपस्थित रहे।
समस्त व्यापारियों की ओर से इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
रिपोर्ट: पत्रकार कुणाल पासवान

