टीकमगढ़ | 22 अक्टूबर 2026। देश की प्रमुख मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड UBON ने टीकमगढ़ में अपने एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत की है। शोरूम का भव्य उद्घाटन मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री भैया राहुल सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और UBON से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
उद्घाटन अवसर पर राहुल सिंह ने कहा कि टीकमगढ़ में UBON के एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत जिले के लिए अच्छी पहल है। इससे टीकमगढ़ सहित आसपास की तहसीलों के लोगों को कंपनी के गुणवत्तापूर्ण मोबाइल एक्सेसरीज उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के नए व्यापारिक अवसरों से स्थानीय युवाओं और व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा।
नए रिटेलर्स के जुड़ने से बढ़ेंगे कारोबार के अवसर
राहुल सिंह ने कहा कि स्थानीय युवा UBON के रिटेलर के रूप में जुड़कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इससे क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। स्थानीय स्तर पर व्यापार को बढ़ावा मिलने से जिले की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में UBON इंडिया के ऑल इंडिया हेड गगन भूटानी, मध्य प्रदेश के UBON मैनेजर माधव झा तथा टीकमगढ़ के सुपर स्टॉकिस्ट लायक मोबाइल के श्री लईक जी मौजूद रहे।
आज शाम 150 से ज्यादा रिटेलर्स के साथ दिवाली सेलिब्रेशन
UBON की ओर से आज शाम जलसा में टीकमगढ़ जिले के मौजूदा रिटेलर्स के लिए विशेष दिवाली सेलिब्रेशन पार्टी आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के 150 से अधिक रिटेलर्स के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में रिटेलर्स को UBON के नए उत्पादों, उनकी खूबियों और बाजार में उपलब्ध व्यापारिक अवसरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कंपनी के साथ जुड़कर कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा होगी।
स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर
UBON की ओर से टीकमगढ़ में एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत को स्थानीय व्यापार को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कंपनी का फोकस नए रिटेलर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ने और मोबाइल एक्सेसरीज के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने पर है।

