नमन चौधरी का भारतीय नेशनल फुटबॉल टीम में चयन: इटारसी सहित पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल
शुभालय ग्रीन सिटी के होनहार खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, पिता श्री रविन्द्र चौधरी और परिजनों को मिल रही बधाइ I
इटारसी। खेल जगत से इटारसी के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। शुभालय ग्रीन सिटी, इटारसी निवासी होनहार युवा खिलाड़ी नमन चौधरी का चयन भारतीय नेशनल फुटबॉल टीम में हो गया है। नमन की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र में खुशी की लहर।
नमन चौधरी, जिनके पिता श्री रविन्द्र चौधरी हैं, ने अपने कड़े परिश्रम, अनुशासित दिनचर्या और खेल के प्रति अद्भुत समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर उन्होंने अपने माता-पिता, परिवार और पूरे समाज का नाम रोशन किया है।
परिजनों और शुभचिंतकों ने जताई खुशी: नमन के इस शानदार चयन पर उनके परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। परिजनों का कहना है कि नमन ने बचपन से ही फुटबॉल के मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी यह सफलता युवाओं और उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगी।
इस उपलब्धि पर ‘कुणाल की कलम’ व ‘शानदार न्यूज’ परिवार की ओर से नमन चौधरी और उनके पिता श्री रविन्द्र चौधरी को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं!
रिपोर्ट: पत्रकार कुणाल पासवान

