टीकमगढ़ । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट धारण ना करने बालों पर कार्यवाही तथा इस संबंध में जागरूकता हेतु दिनांक 07.07.23 से 07.09.23 तक अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद कुमार वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी यातायात पूर्णिमा मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 08.07.2023 को नगर में पुलिस द्वारा बैनर, पंपलेट लोगों को वितरित कर यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग वाहन चलाते समय करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया तथा यातायात थाने द्वारा हेलमेट, सीट बेल्ट धारण किए बिना वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में सूबेदार आर्या पाराशर, सहायक उपनिरीक्षक दयाराम चक्रवर्ती, प्रधान आरक्षक शहीद मुल्ला प्रधान, आरक्षक द्वारका प्रसाद तिवारी आरक्षक आदित्य, आरक्षक अवधेश सहित यातायात थाने का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

