टीकमगढ़। शहर के सागर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध गोंगाबेर हनुमान मंदिर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण कार्य के लिए अपने अपने विचार सभी के समक्ष प्रस्तुत किए। यहां सुझाव जानने के बाद जल्द ही मंदिर निर्माण को लेकर रूपरेखा तैयार कर कार्य प्रारंभ कराए जाने पर जोर दिया। निर्माण कार्य के लिए सभी ने अपनी अपनी इच्छा अनुसार सहयोग राशि प्रदान करने की मनसा व्यक्त की। जल्द ही धर्म प्रेमी बंधुओं के सहयोग से मंदिर निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए योजना तैयार की गई । इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर के पी त्रिपाठी, मंदिर के पुजारी चित्रकोटी महाराज, एमएल तिवारी,निरीश तिवारी, गोपाल सिंह राय, भगतराम यादव, विभोर पांडेय,पुष्पेंद्र यादव, जयराम तिवारी, रमेश रजक, सुनील शर्मा, विनायक खरे, अरुण पुरोहित, केएल टेलर, किरण खरे,अरविंद रजक,विक्की त्रिपाठी, रत्नेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

