टीकमगढ़ । अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन ने 11 जुलाई 2023 मंगलवार के दिन एक ज्ञापन मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा है जिसमें पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांग की है कि हमारी वर्षो से लंबित मांगों का निराकरण शीघ्र से शीघ्र किया जाए। इस मौके पर पेंशनर्स एसोसिएशन के केएन सिरवैया ,मुरारी लाल श्रीवास्तव ,राघवेंद्र सिंह राजपूत, द्वारिका प्रसाद राय सहित पेंशनर्स एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। प्रेस को तमाम जानकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के केएन सिरवैया ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि पेंशनर्स एसोसिएशन लगातार शासन प्रशासन को धरना आंदोलन कर सीता रहा है लेकिन वर्षो से इनकी लंबित मांगों पर शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है जिसको लेकर अब पेंशनर्स एसोसिएशन में आक्रोश है और अपनी मांगों का शीघ्र निराकरण कराए जाने को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया है और शासन प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द हमारी मांगों का निराकरण कराया जाए।

