टीकमगढ़ । नगर के ताल दरवाजा स्थित सिद्धेश्वरी एवं चित्रगुप्त मंदिर के बड़े घाट के पास कई दुकानें एवं आवासीय मकान हैं। उक्त मंदिर में प्रतिदिन हजारो दर्शनार्थी आते-जाते रहते है एवं दुकानों पर आवागमन एवं भारी भीड़-भाड़ रहती है। जहां इस मार्ग पर हैवी वाहन निकलने से कई बार गंभीर घटनायें घटित हो चुकी है, जिस कारण जनहित में उक्त मार्ग पर हैवी वाहनो की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाना उचित एवं न्याय संगत है। हैवी वाहन निकलने से बच्चों एवं आमजन को भारी खतरा एवं भय बना रहता है। इसी मुद्दे को लेकर ताल दरवाजा मुहल्ला वासियों ने जिला कलेक्टर के नाम से पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को बुधवार 12 जुलाई 2023 को एक ज्ञापन सौंपा है और इस मार्ग पर हैवी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद करने की मांग की है ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता एवं पार्षद बृजकिशोर तिवारी समाजसेवी साकेत राज पस्तोर सहित अन्य मोहल्ला वासी मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया है कि ताल दरवाजा स्थित सिद्धेश्वरी एवं चित्रगुप्त मंदिर के बड़े घाट से अतिशीघ्र हेवी वाहनो की आवाजाही बंद कराई जाए अन्यथा पीड़ित जनता भविष्य में आंदोलन के लिये वाध्य होगी, और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं के लिये शासन जिला प्रशासन पूर्णतः जिम्मेवार रहेगा। प्रेस को यह तमाम जानकारी मोहल्ला वासियों ने लिखित रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

