टीकमगढ़। 14 जुलाई 2023 को गांधी भवन भोपाल में राष्ट्रीय सरपंच संघ की बैठक आयोजित होगी प्रेस को प्रेस नोट जारी करते हुए जिले के सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला सरपंच ग्राम पंचायत जसवंतनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सरपंच संघ इकाई द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष सभी ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जा रही है उन्होंने बताया कि सरपंच संघ द्वारा बार-बार सरकार को अपनी समस्याओं को लेकर अवगत कराया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी सरकार सरपंच संघ की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है एवं सरपंचों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है मनरेगा जैसे काम में मजदूरी 221 रुपए काफी कम है साइट पर सरवर ना मिलने से कठिनाई पैदा होती है पंचायतों में विकास कार्यों के लिए राशि का अभाव बताया जाता है है एवं मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल नहीं किया जाता है एवं 2500000 रुपए के प्रशासकीय स्वीकृति के अधिकार ग्राम पंचायत को दिए गए हैं लेकिन टीएस के अधिकार जनपद की जगह जिला ग्रामीण यांत्रिकी को दिए गए हैं जबकि 15 लाख के पूर्व में अधिकार सरपंचों को दिए गए थे और तकनीकी स्वीकृत कार जनपद स्तर पर थे लेकिन प्रशासकीय स्वीकृति के अधिकार पंचायत को दे दिए गए हैं लेकिन जनपद की जगह जिला को दिए गए हैं एवं फाइलों को भी जिला स्तर पर मंगाया जाता है जो पंचायती राज व्यवस्था के खिलाफ है मुख्यमंत्री द्वारा सरपंचों के 03 गुना मानदेय राशि बढ़ाने की बात कही गई थी मगर आयोजित कैबिनेट की बैठक में जो निर्णय आया उससे स्पष्ट हो गया कि मुख्यमंत्री ने जो वचन दिया था वह केवल सरपंचों को बेइज्जत करने के लिए दिया गया था पंचायती राज पुनः बहाल हो एवं ग्राम सरकार से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा एवं अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला ने संघ के संबंधित पदाधिकारियों को बैठक में अवश्य पहुंचने की बात कही है।

