टीकमगढ़। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने आज जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार खटीक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार से मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ ने मांग की जिले के अध्यापक शिक्षकों की वेतन का भुगतान हमेशा देरी से किया जाता है। पैसों के अभाव में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिले के अध्यापक शिक्षकों की वेतन का भुगतान हर माह की पहली तारीख को कराया जाये। जिले के कई संकुलों में अध्यापक शिक्षकों के सांतवे वेतनमान के एरियर्स का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। मांग है कि एरियर्स सहित समस्त स्वत्वों का भुगतान शीघ्र कराया जाये । सिर्फ टीकमगढ जिले में ही अध्यापकों शिक्षकों की उपस्थिति हेतु व्हाट्सऐप पर कर्मचारी पंजी की फोटो मंगवाई जा रही है। अध्यापक शिक्षक संवर्ग में विकलांग, शिथिल और महिलायें भी शामिल हैं। बारिश के मौसम में रास्ते में कई तरह की गंभीर समस्यायें रहती हैं। बारिश के मौसम में शिक्षक हड़बड़ाहट में यात्रा करते है जिससे उनकी जान माल को हमेशा खतरा बना रहा है। मांग है कि वारिश के मौसम को देखते हुए उक्त आदेश में संशोधन कराया जाये। जिससे शिक्षकों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न हो और शिक्षक शिक्षिकायें सुरक्षित तरीके से अपने विद्यालय पहुंच सकें। इसके अलावा अध्यापक शिक्षक संवर्ग की जारी पदक्रम सूची में अनेकों विसंगतियां है। जिसमें सुधार कराया जाये। 12/24 वर्ष पूर्ण कर चुके अध्यापक शिक्षक संवर्ग को लंबित क्रमोन्नति का लाभ प्रदान किया जाये। प्रदेश के अध्यापक शिक्षक संवर्ग को अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू की जाये। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने अध्यापक शिक्षकों की मांगों को सुना एवं उनका निराकरण करवाने का पूर्ण आश्वासन दिया। जिस पर संघ ने उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला, प्रांतीय मीडिया प्रभारी जगदीश रजक, गजेंद्र तोमर, धीरज मिश्रा, रविकांत खरे, राजनारायण सिंह, आदित्य शुक्ला, शिवम शर्मा, आशीष पांडे, पुष्पेंद्र सिंह, विनय सेन, प्रकाश चढार, अभिनव खरे, धमेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह परिहार, हरिओम पाठक, प्रवीण श्रीवास्तव सहित कई अध्यापक शिक्षक मौजूद रहे।

