टीकमगढ़ । जिले के वन विभाग मैं पदस्थ हर्ष कुमार तिवारी द्वारा 14 जुलाई 2023 शुक्रवार के दिन अलग-अलग स्थानों से तीन गोयरे रेस्क्यू किये गये हैं। 01 नगर टीकमगढ़ के चकरा तिगैला स्थित मंदिर के पास से तथा 02 गोयरे गर्ल्स स्कूल बल्देवगढ़ से उनके द्वारा पकड़े गए हैं जिन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। स्कूल में शिक्षक और छात्र ,छात्राओं को इसके बारे में हर्ष कुमार तिवारी द्वारा विस्तार से जानकारी भी दी गई और उनके द्वारा बताया गया कि इसमें बिल्कुल भी जहर नहीं होता है और अंधविश्वास को दूर करने का प्रयास किया गया ,गोयरे से हर्ष तिवारी ने स्वयं को कटवाकर भी बताया कि यह बिल्कुल विषहीन होता है।