टीकमगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार 14 जुलाई 2023 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं,कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। सांसद एवं विधायक विकास निधि के संचालित कार्यों के पूर्णतः प्राथमिकता से कराने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता शेड निर्माण, फर्श निर्माण इत्यादि का विशेष ध्यान रखे जाने ले-आउट देने के बाद कार्यों की सतत् मॉनीटरिंग कर समयाविध में कार्य पूर्ण कराने क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा राशि आहरण करने के उपरान्त भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कराने पर स्थल निरीक्षण उपरान्त वसूली प्रकरण, प्रस्ताव प्रस्तुत करने, प्रत्येक निर्माण कार्य में शिलालेख अनिवार्य रूप से लगाये जाने के निर्देश बैठक में उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों, सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों को दिये गये। साथ ही उन्होंने श्यामलाल कुशवाहा तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत बरानाखास द्वारा सांसद विकास निधि से स्वीकृत सांसद उत्सव भवन निर्माण बरानाखास की राशि 3.99 लाख रूपये आहरित कर निर्माण कार्य प्रारंभ न कराने तथा वित्तीय अनियमितता करने पर निलंबित किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान लेवर नियोजन की प्रगति न्यून होने एवं अत्यधिक संख्या में निर्माणाधीन,प्रगतिरत कार्यों में पूर्णतः नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए बैठक में उपस्थित खण्डस्तरीय अधिकारियों,कर्मचारियों, अति. कार्यक्रम अधि,सहा. लेखा एवं उपयंत्रियों को समस्त प्रगतिषील प्रदर्षनी अतिः में कार्यों,भौतिक रूप से पूर्ण कार्यों में तत्काल सामग्री भुगतान की कार्यवाही कर पूर्णतः जारी कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना के समस्त आवासों में श्रमिकों को नियोजित किये जाने एवं प्रगतिरत् कार्य जो यथास्थिति में पूर्ण,बंद होने की स्थिति में हैं, इनमें उपयुक्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मनरेगा योजना,अटल भू-जल योजना,वाटरशेड एवं अन्य योजनाओं से निर्माणाधीन,प्रगतिरत, अमृत सरोवर तालाबों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये कि ग्राम पंचायतों में नवीन कार्य कार्य प्राथमिकता से प्रारंभ कराकर ग्रामीण श्रमिकों को मनरेगा योजना में अधिकाधिक संख्या में नियोजित करने के निर्देश दिये गये जिससे लेवर नियोजन के प्राप्त लक्ष्य में शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित हो सके तथा श्रमिकों को 100 दिवस का रोजगार भी उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जैन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवासों में पूर्णतः एवं हितग्राहियों को समय पर राशि की किस्ते जारी कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को दिये गये। स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत उपयंत्रियों को निर्देशित किया गया कि सेग्रिगेशन शेड्स को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा व्यक्तिगत एवं पारिवारिक शौचालयों को आगामी 20 दिवस में अनिवार्यतः पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। वाटरशेड की समीक्षा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अमृत सरोवर तालाबों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने. वृक्षारोपण कार्य के प्रस्ताव प्रेषित करने एवं आजीविका मिशन की गतिविधियों में समूहों को संलग्न करने के निर्देश बैठक में वाटरशेड शैल के अधिकारियों को दिये गये। म.प्र.-डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत गणवेश वितरण की प्रगति न्यून होने पर आजीविका मिशन के अधिकारियों द्वारा समय पर सप्लायर से कपड़ा प्राप्त न होने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सप्लायर को नोटिस जारी करने एवं गणवेश तैयार करने एवं वितरण कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिका दिये जाने के निर्देश बैठक में उपस्थित आजीविका मिशन के अधिकारियों को दिये गये।
ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के अधीन तालाबों की मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा समीक्षा की गई एवं बैठक में उपस्थित मुख्य कार्यपालन को जनपद पंचायत तालाबों की शतत् समीक्षा करने तथा बैठक में मत्स्य निरीक्षक को आवश्यक रूप से आहूत करने एवं लीज की राशि समय पर समितियों से जमा कराने तथा प्राप्त,जमा लीज की राशि मत्स्य नीति प्रावधान अनुसार उपयोग करने के निर्देश दिये गये । आगामी 07 दिवस में ऑडिट ऑनलाईन की प्रगति बढ़ाने एवं सामान्य रजिस्ट्रेशन एवं जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को दिये गये।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जैन द्वारा ई-कोर्ट अवधारणा एवं उद्देश्य के बारे अवगत कराते हुए ग्राम पंचायत भवनों में 07 दिवस में ग्राम पंचायतों में आवश्यक व्यवस्थायें कराने, ग्राम पंचायत भवन पर फ्लेग लगाने, प्रचार-प्रसार कराने एवं ई-कोर्ट सेवायें प्रारंभ कराने तथा प्रत्येक जनपद पंचायत में 10-10 ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप तैयार कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को दिये गये। सीएम हेल्पलाईन में दर्ज एवं लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई एवं मुख्य अधिकारी जनपद पंचायतों एवं उपयंत्रियों को आगामी 2 दिवस में विशेष अभियान चलाकर रणनीति बनाकर लंबित शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत द्वारा दिये गये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा पंचायत राज दर्पण पोर्टल पर 15 वीं वित्त,राज्य वित्त आयोग की उपलब्ध राशि का योजनावार,मदवार परीक्षण कर जिस मद की राशि है, उसी मद के कार्यों में राशि व्यय करने के निर्देश दिये गये। निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों का मानदेय समय पर भुगतान करने हेतु सर्व- सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

