टीकमगढ़। जिले में एक जून से 14 जुलाई 2023 तक 177.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक जून से 14 जुलाई 2023 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ 296 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान मे175, बल्देवगढ़ में 148, खरगापुर में 161, जतारा मे 119, मोहगढ़ में 253, लिधौरा में 155 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 111 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में 14 जुलाई तक 7.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान टीकमगढ़ में 11 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान मे 14, बल्देवगढ़ में 4, खरगापुर में 2, जतारा में 9, मोहगढ़ में 0, लिधौरा में 14 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

