टीकमगढ़। नवागत कलेक्टर अवधेश शर्मा के द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात शुक्रवार 14 जुलाई 2023 को मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा टीकमगढ़ द्वारा जिला अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय के नेतृत्व में मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया स्वागत के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा से जिले की विभिन्न योजनाओं एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा की गई
इस दौरान संयुक्त मोर्चा के संरक्षक रामगोपाल शर्मा ने नवागत कलेक्टर का स्वागत करते हुए सभी पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को निराकरण का आश्वासन दिया साथ ही स्कूलों के परीक्षा परिणाम को सुधारने हेतु आवश्यक चर्चा की उन्होंने कहा कि इस बार शिक्षा विभाग पर विशेष निगरानी कर जिले के परीक्षा परिणाम को सुधारने का प्रयास किया जाएगा ताकि जिला शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम पायदान पर आ सके इसके अतिरिक्त आयुष विभाग की गतिविधियों पर भी सारगर्भित चर्चा की गई इस दौरान संयुक्त मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खरे आयुष कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी शिक्षक विवेक खरे ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

