टीकमगढ़ । दा एसोसिएशन वी क्लब ऑफ इंडिया बी क्लब शक्ति टीकमगढ़ की ओर से टीकमगढ़ शहर के पुलिस लाइन कॉलोनी में गणेश मंदिर में वृक्षारोपण किया गया जिसमें टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर रहे सुभाष कुमार द्विवेदी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्वाति द्विवेदी के विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम की शुरुआत में वी क्लब शक्ति टीकमगढ़ में श्रीमती स्वाति द्विवेदी को उपहार स्वरूप कुंडेश्वर भगवान का फ्रेम और बेलपत्र पौधा अर्पित किया साथ ही हमारी रीजनल कोऑर्डिनेटर बी क्लब शक्ति ऑफ इंडिया टीकमगढ़ शिवानी खेवरिया का भी बेलपत्र पौधे से स्वागत किया गया एवं वी क्लब शक्ति की संरक्षक श्रीमती सोना अग्रवाल अध्यक्ष वीक्लव महक अग्रवाल कोषाध्यक्ष गीता रैकवार, सचिव कल्पना ताम्रकार , जिला उपाध्यक्ष जया मिश्रा व निधि चौहान उपस्थित रहे। इसी के साथ संचालक मंडल रीना लुकमान रजनी झा पूजा राकवार, अनीता प्रजापति , रंजीता ताम्रकार, सोनल नामदेव बंशिका अग्रवाल , सोनिया गोहर ,प्रीति रजवार क्लब सदस्य उपस्थित रहे। इसी के साथ 108 बेलपती पौधे रोपित किए गए। सभी अतिथियों का बेल पत्री पौधे से स्वागत किया गया और बेल के पौधे लगाए गए और ने लास्ट में पौधारोपण कर सावन के महीने में अपने मधुर स्वर में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की धर्मपत्नी श्रीमती स्वाति द्विवेदी ने प्रथम गणेश पूजन के साथ भोलेनाथ का भजन प्रस्तुत किया और उन्होंने कहा कि अपने आगे के सफर में वी क्लब शक्ति टीकमगढ़ अविस्मरणीय रहेगा बताया। प्रेस को यह तमाम जानकारी वी क्लब शक्ति की महक अग्रवाल ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करती है।