टीकमगढ़ । जनपद जतारा एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में शासकीय भूमि खसरा नंबर 188 जहां सामुदायिक भवन का निर्माण होना था उस भूमि पर गांव के कुछ एक लोगों द्वारा अनाधिकृत रूप से कब्जा किया गया था और इस खसरे की जमीन अतिक्रमण की चपेट में थी जबकि ग्राम पंचायत द्वारा सामुदायिक भवन बनाने के लिए उस जमीन पर लेआउट भी डाला गया था जब जमीन अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पाई तब सरपंच श्रीमती शशि जैन के द्वारा इसकी शिकायतें मोहनगढ़ तहसील थाना पुलिस सहित प्रशासन से की गई जिस पर प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की और मोहनगढ़ थाना पुलिस सहित मोहनगढ़ तहसील व चौकी बंधा पुलिस आदि ने पहुंचकर इस जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया और अतिक्रमण हटाओ की मुहिम के साथ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाई ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने प्रेस को लिखित रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि यह भूमि अतिक्रमण की चपेट में थी जिस पर शासकीय निर्माण कार्य होना था लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा यह जमीन नहीं छोड़ी जा रही थी जिसको लेकर प्रशासन से शिकायत की गई उसके बाद इस भूमि को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है जहां पंचायत द्वारा उस जमीन पर सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा टीम ने अतिक्रमणकारियों को हिदायत भी दी है कि दोबारा अगर इस जमीन पर अतिक्रमण किया गया तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

