इटारसी: सनाढ्य ब्राह्मण सभा इटारसी के विगत समय में विधायक डॉ सीता सरन शर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे को सौंपे ज्ञापन के आधार पर पर नेहरू गंज चौराहे का नाम चाणक्य चौक करने के निर्णय से सनाढ्य ब्राह्मण सभा के सदस्यों हर्ष की लहर व्याप्त है।
सभा के सचिव घनश्याम शर्मा ने बतलाया कि सकल ब्राह्मण समाज के गौरवशाली व्यक्तित्व चाणक्य जी के नाम पर नेहरू चौक का नाम चाणक्य चौक रखना शहर के विप्र समाज की भावनाओं का सम्मान करना है। यह पावन कार्य में विधायक डॉ सीता सरन जी शर्मा की विशेष भूमिका के निर्वाहन के चलते संभव हुआ है। विधायक डॉ शर्मा ने सभा के सदस्यों को उनका सुझाव मानने पर सभा के प्रति आभार व्यक्त किया।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चौरे ने शीघ्रातिशीघ्र चाणक्य चौक का निर्माण कार्य आरंभ करने का सभा को आश्वासन दिया।
सभा ने चौक के नामकरण के लिए विधायक डॉ सीता सरन जी शर्मा एवं इस कार्य में विशेष सहयोग करने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे वा जिला सर्वब्राह्मण समाज अध्यक्ष जितेंद्र ओझा को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सभा के जयंत शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, राजकुमार दुबे, मुकेश पाराशर, अनिरुद्ध चंसौरिया, जुगल किशोर शर्मा, राजेश तिवारी, सुनील उपाध्याय संतोष शर्मा, विनोद शर्मा, महेंद्र पचौरी, विमल लवानिया की विशेष उपस्थिति रही।


Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

