टीकमगढ़। भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला टीकमगढ़ की तहसील लिधौरा की संगठन विस्तार व जन जागरण आंदोलन को लेकर वहां स्थानीय एक विद्यालय लिधौरा में बैठक का आयोजन हुआ बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने की । तहसील उपाध्यक्ष फूल सिंह घोष ने कहा कि सभी किसान संगठित होकर अपने अपने ग्रामों में समितियां बनाएं एवं व्यापक रूप से संगठन के कार्य करें अगर अपनी तहसील को मजबूत करना है तो संगठन को ग्राम तक लेकर के जाना होगा जिला अध्यक्ष मोहन गिरि ने किसानों से कहा कि आज एक मोची से लेकर के कोई भी व्यापारी हो अपनी वस्तु का मूल्य स्वयं निर्धारित करता है जबकि एक अकेला किसान ही है जो अपनी फसल व सब्जी का मूल्य स्वयं निर्धारित नहीं करता या तो सरकार या व्यापारी उसकी फसल व सब्जी का मूल निर्धारित करते हैं सरकार समान नागरिकता लाने की बात करती है लेकिन यहां समानता कहां चली जाती है किसान भी हमारे देश के ही हैं और व्यापारी भी हमारे देश के ये एक और सरकार किसानों के साथ शोषण करती है और व्यापारियों को संरक्षण देती है भारतीय किसान संघ यह चलने नहीं देने वाला किसानों को उनका अधिकार मिलना ही चाहिए बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरी गोस्वामी ने किया व जिला जैविक खेती प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा ने एक गीत के माध्यम से किसानों को जागृत किया तहसील अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष मान सिंह यादव की अनुशंसा पर बृजेश नायक को तहसील मंत्री, रवि यादव को नगर मंत्री, भूपेंद्र लोधी को नगर उपाध्यक्ष, मुकेश कुशवाहा राटिया ग्राम समिति अध्यक्ष गनेश अहिरवार गोटेट ग्राम समिति अध्यक्ष, सीताराम यादव को जरुआ ग्राम समिति अध्यक्ष, अरविंद यादव को उदयपुरा ग्राम समिति अध्यक्ष बनाया गया बैठक में तहसील कार्यकारिणी सदस्य कामेश यादव, लखन यादव नगर अध्यक्ष लिधौरा, छदीलाल अहिरवार तहसील उपाध्यक्ष, रविंद्र यादव, हरदयाल विश्वकर्मा, करण सिंह यादव, मुकेश कुशवाहा, शिवचरण यादव, भुमानी दास अहिरवार, देवेंद्र आदिवासी, राहुल अहिरवार, कमलेश यादव, प्रमोद कुमार यादव, लक्ष्मण अहिरवार, हरदयाल विश्वकर्मा, नीलेश अहिरवार, शिवलाल अहिरवार सहित कई किसान मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष शिव मोहनगिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

