टीकमगढ़ । खरगापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एवं जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत देरी के कमलपुरा गांव में गुरुवार के दिन विकास पर्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर घर तक नल जल का कनेक्शन और हर घर तक सीसी सडक पहुंचाई जाएगी। स्वच्छता के लिए नाडेप निर्माण किए जा रहे है। यह बात खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी द्वारा कही गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरगापुर विधायक राहुल सिंह ने कमलपुरा में 190 लाख 52 हजार रुपए के निर्माण कार्यों के लिए भूमि पूजन किया । बल्देवगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पथरगुवां में नल जल योजना, खेरा में नल जल योजना, रमपुरा उर्फ निवारऊरी में नलजल योजना, लहरबुर्जुग में नलजल योजना, टीला में नलजल योजना का भूमि पूजन किया गया। विकास पर्व को लेकर जनता से संवाद किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से जागरूक किया गया।……विधानसभा में दो सीएम राइज और पीएमश्री स्कूल……कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि खरगापुर विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने सीएम राइज और पीएमश्री विद्यालयों को खोला गया है। इन स्कूलों में निजी स्कूलों की तरह पढ़ाई करवाई जाएगी। उसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। ……..रैकवार समाज को दिए जाएंगे तालाब…….विकास पर्व के दौरान विधायक ने कहा कि रैकवार समाज को तालाब दिए जाएंगे। जिससे वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। रैकवार समाज समिति नहीं होने पर समितियां बनवाकर उनसे तालाबों में मछली पालन करवाया जाएगा। …..विकास के मामले में प्रदेश में नंबर पर रहेंगी खरगापुर विधानसभा…..कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जनता से कहा कि प्रदेश में खरगापुर विधानसभा विकास के मामले में नंबर एक पर रहेगी। विकास कार्यों को कराने का संकल्प भी लिया है। जो सुविधाएं जिले में रहेगी, उससे अधिक सुविधाएं खरगापुर विधानसभा में रहेगी। पलेरा, खरगापुर में बस स्टैंड स्वीकृत किया गया है। इसके साथ ही हर घर तक नल कनेक्शन और सडक़ निर्माण किए जा रहे है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

