टीकमगढ़। कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के पश्चात आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश के तहत उत्कृष्ट क्रमांक -01 विद्यालय में 26 जुलाई 2023 बुधवार के दिन एनएसएस महिला इकाई द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार किया गया इस कार्यक्रम की अतिथि विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रजनी जैन रही़। इस कार्यक्रम की अधिकारी श्रीमती सीमा जैन ने प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि विद्यालय परिसर में पौधरोपण विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रजनी जैन और कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सीमा जैन के मार्गदर्शन में एनएसएस की महिला इकाई द्वारा किया गया जहां स्वयंसेवी छात्राओं ने पौधरोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लगाए गए पौधों की देखभाल एवं उनकी सुरक्षा को लेकर भी शपथ ली इस मौके पर एनएसएस महिला इकाई की तमाम छात्राओं सहित विद्यालय का स्टाफ और इस कार्यक्रम की अधिकारी श्रीमती सीमा जैन मौजूद रहीं।

