टीकमगढ़ /जतारा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शासकीय महाविद्यालय जतारा में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जतारा तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा है, जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री पीयूष साहू ने बताया है कि शासकीय महाविद्यालय जतारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जतारा तहसीलदार वंदना सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में उल्लेख किया है कि शासकीय महाविद्यालय पीजी महाविद्यालय में उन्नयन कराने एवं नगर के विद्यालय मे कॉमर्स एवं कृषि कक्षाएं प्रारंभ करने के लिए ज्ञापन सौंपा शासकीय महाविद्यालय में छात्र- छात्राओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए विनीत तिवारी, कपिल प्रजापति ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 2018 में शासकीय महाविद्यालय को पीजी महाविद्यालय में करने की घोषणा की गई थी लेकिन उसके बाद अभी भी स्थिति जस की तस है विद्यार्थी परिषद का कहना है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो विद्यार्थी परिषद चक्का जाम एवं उग्र धरना प्रदर्शन करने के लिए बिबस हो जाएगा । धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन के दौरान विद्यार्थी परिषद के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

