टीकमगढ़ । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार समाधान आपके द्वार योजना के अंतर्गत दिनांक 05 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाले लोक अदालत शिविर के सफल आयोजन को लेकर दिनांक 27.07.2023 को माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में प्रधान जिला न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में न्यायाधीश गणों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में उपस्थित न्यायाधीषगण को माननीय प्रधान न्यायाधीश द्वारा समाधान आपके द्वार योजना के अंतर्गत दिनांक 05 अगस्त 2023 को आयोजित शिविर में दिग्दर्शिका अनुसार न्यायालयीन राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु कहा गया। समस्त न्यायाधीश गणों द्वारा उक्त संबंध में जानकारी दी गई । उक्त बैठक में अपर सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव माननीय विनोद कुमार पाटीदार, माननीय श्रीमति सपना पोर्ते मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, माननीय अमन सिंह भूरिया अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमित निगम, माननीय अरविन्द्र सिंह, माननीय प्रदीप सोनी, माननीय संगम सिंह, माननीय सुश्री रिषु भगत, माननीय श्रीमति नूतन रावते माननीय न्यायधीश गंण उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

