टीकमगढ़। आम आदमी पार्टी के टीकमगढ़ और निवाड़ी विधानसभा प्रभारी गगनदीप सिंह काकूअहलूबालिया ने गुरूवार को भगतनगर कॉलोनी के समीप पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले के संगठन के बारे में जानकारी जुटाई। वहीं सभी से आगामी विधानसभा चुनावों में पूरी तनमयता के साथ जुट जाने के लिए प्रेरित किया। विधानसभा प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टीकमगढ़ और निवाड़ी के अलावा अन्य विधान सभा का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार अब संगठन विस्तार किया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र में हर वार्ड और बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ संगठन विस्तार का कार्य कर रहे हैं। आमजन अब जागरूक हो चुका है और दिल्ली के बाद पंजाब में आमआदमी पार्टी के द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता गृहण करने में पीछे नहीं है। इस अवसर पर नरबेल सिंह सहप्रभारी, प्रिंस कण्डुलना प्रदेश अध्यक्ष एसटी विंग, डॉ.वीरेंद्र बडग़ैया पूर्व विधानसभा प्रभारी टीकमगढ़,सह सचिव मेजर राजेंद्र रजक, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी रत्नेश पांडेय, जगदीश यादव पृथ्वीपुर, शिवलाल अहिरवार, हरेन्द्र अहिरवार निवाड़ी, अशोक कुमार गुप्ता सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी आम आदमी पार्टी के पूर्व मीडिया प्रभारी रत्नेश पांडेय ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

