टीकमगढ़। शासन के निर्देषानुसार आज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 टीकमगढ़ में पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर 6 टीम अर्थात 18 छात्रों का चयन किया गया। तत्पष्चात प्रतियोगिता में 10 राउंडों में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश को सम्मलित करते हुए रोचक प्रश्न पूछे गये इसमें वहुविकल्प, एक शव्द में उत्तर, सिनेमा और कोलार्च दिखाकर उत्तर आएंगे, कुछ रोमांचक प्रश्न दर्शको से भी पूछे गये। मल्टीमीडिया के 10 राउंड प्रतियोगिता के माध्यम से विजेता,उपविजेता का चयन किया गया। प्रतियोगिता में टीम-1 में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बड़ागांव की छात्रा निधि कुषवाहा,नीतेष कुमार,रामगोपाल अहिरवार, टीम-2 में एंजिल अवोय स्कूल टीकमगढ़ की आकांक्षा चतुर्वेदी,शुभ द्विवेदी,सीमा सेन तथा टीम-3 में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकमगढ़ के रविन्द्र कुमार नापित, पलक जैन तथा मनोज लोधी विजेता रहे। इसीप्रकार टीम-4 में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जतारा की छात्रा पीहू,कल्पना साहू,अंजली जैन, टीम-5 में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल माॅडल जतारा से सार्थक शर्मा,ऋषि सिंह,जषपेन्द्र कुषवाहा तथा टीम-6 में शासकीय हाई स्कूल कारी से माधूरी कुषवाहा,गरिमा यादव,आषीष कुषवाहा उपविजेता रहे। इस दौरान प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन ने सभी विजेता तथा उपविजेता छात्र,छात्राओं को म.प्र. पर्यटन बोर्ड की तरफ से 2 रात ओर 3 दिवस एवं एक रात 2 दिवस का टूर पैकेज गिफ्ट वाऊचर प्रदान किया। इस अवसर पर जिला षिक्षा अधिकारी शक्ति खरे, डीईआईटी प्राचार्य पटेरिया, प्राध्यापक हनुमंत सिंह, क्विज मास्टर पर्यटन व व्याख्याता डॉ एमके उपाध्याय, प्रकाष सेवानी, अनूप शर्मा, विकास जैन, प्रदीप जैन, शरद शर्मा, राजेद, श्रीमती आषा तिवारी भरत त्रिपाठी, राहुल जैन, रत्नेष जैन सहित संबंधित अधिकारी तथ षिक्षक-षिक्षिकायें एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

