टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज राजस्थान से देष के किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किष्त वितरित की। इस अवसर पर टीकमगढ़ जिले के किसान भाई भी लाभान्वित हुये। टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरि गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय उत्सव भवन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पष्चात अतिथियों तथा किसाना भाईयों द्वारा जिला सीकर राजस्थान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम में टीकमगढ़ जिले के 158964 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लाभान्वित हुय, जिनके खाते में 2 हजार रूपये के मान से 31.79 करोड़ रूपये की राषि हस्तांतरित हुई। लाभान्वित होने वाले किसानों में तहसील टीकमगढ़ के 2180, बड़ागांव धसान 15357, खरगापुर में 17876, बल्देवगढ़ में 21728, जतारा में 20171, पलेरा में 25160, लिधौरा में 20961 तथा मोहनगढ़ तहसील में 15531 किसान भाई शामिल हैं। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा किसानों को सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र वितरित किये। विधायक श्री गिरि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर पीएस चौहान, डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर, तहसीलदार टीकमगढ़ आरपी तिवारी, प्रभारी भू अधीक्षक एमएल जैन सहित संबंधित अधिकारी तथा किसान उपस्थित रहे।

