टीकमगढ़ । राष्ट्रीय बांस शिल्पकार समाज का 18 वां महासम्मेलन भोपाल में आगामी 06 अगस्त 2023 को आयोजित होगा। बाल कांग्रेसी उमेश वर्मा ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस महासम्मेलन में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए बाल कांग्रेसी उमेश वर्मा ने समाज के सभी से यह कहा है कि सभी लोग इस सम्मेलन में अवश्य पहुंचे। उल्लेखनीय है कि उमेश वर्मा जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुरा के गनियारी गांव के निवासी हैं जो 15 वर्ष की उम्र से ही कांग्रेस पार्टी में रुचि रखते थे और कांग्रेस पार्टी उन्हें प्रिय थी जहां उन्होंने बाल कांग्रेस की सदस्यता ली और उसके पश्चात बाल कांग्रेस को लेकर उन्होंने अभियान चलाकर बाल कांग्रेसियों को उसमें जोड़ा और आज भी उमेश वर्मा कांग्रेस पार्टी के एक जिम्मेवार कार्यकर्ता की हैसियत से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। और समाज के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर काम करते हैं। उमेश वर्मा का कहना है कि बंशकार समाज का महासम्मेलन भोपाल में आगामी 06 अगस्त 2023 को आयोजित होगा जहां वंशकार समाज के लोगों से समाज के ही कार्यरता उमेश वर्मा ने सभी से वहां पहुंचने की बात कही है।

