टीकमगढ़। बल्देवगढ़.।जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत इमलाना में सडक़ और नलजल योजना का भूमि पूजन किया गया। हितग्राहियों के घर-घर जाकर बीपीएल कार्ड वितरण किए गए। पात्र हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत कराई और लाडली बहना योजना का लाभ लेने की बात विकास पर्व कार्यक्रम में कही गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी रहे।
शनिवार को इमलाना में विकास पर्व का आयोजन किया गया। आयोजन में खरगापुर विधायक द्वारा ८०० मीटर की सडक़ का भूमिपूजन किया गया। सडक़ का निर्माण जल्द ही करने की बात कही गई। यह सडक़ निर्माण ग्रामीणों की मांग पर की जा रही थी। बारिश के दौरान इमलाना गांव के लोगों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही बीपीएल के राशन कार्ड हितग्राहियों के घर जाकर विधायक द्वारा वितरण किए गए है। उनका कहना था कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जाएगा।
सडक़ और नलजल योजना का किया भूमि पूजन
इमलाना निवासी सुंदरलाल तिवारी और पूर्व सरपंच लक्ष्मन सिंह लोधी ने बताया कि खरगापुर विधायक राहुल सिंह द्वारा ६७ लाख ९४ हजार रुपए से ८०० मीटर की सडक़ का भूमि पूजन किया गया है। डारगुवां में नलजल योजना, खरीला में नलजल योजना, कन्नपुर में नलजल योजना, इमलिया में नलजल योजना और सैपुरा में नलजल योजना का भूमि पूजन किया गया है। विधायक का कहना था कि विधानसभा के सभी गांवों में सडक़, पानी और बिजली की पूर्ति की जाएंगी। खरगापुर विधानसभा को प्रदेश में नंबर वन लाने का संक ल्प लिया है। जिसमें क्षेत्र वासियों का सहयोग भी चाहिए। इस दौरान जनपद पंचायत सीइओ प्रभाषराज घनघोरिया, लखेरीर सरपंच, सुरेश अहिरवार, दूध लाल यादव, अंकित तिवारी, मायाराम अहिरवार, सुरेंद्र सिंह लोधी, धूराम लोधी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

