टीकमगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेष शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देषित किया कि 2 से 31 अगस्त तक शत प्रतिषत बीएलओ अपने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध रहें, यह सुनिष्चित किया जाये। साथ ही मतदाता सूची शत-प्रतिषत शुद्ध हो, यह प्रत्येक बीएलओ सुनिष्चित करें। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देषित किया कि जिले के समस्त महाविद्यालयों में पात्र विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करायें। उन्होंने कहा कि 2 अगस्त से मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य शुरू होगा। उन्होंने निर्देषित किया कि इस अवधि में 2 से 31 अगस्त तक सभी मतदान केंद्रों पर प्रत्येक कार्य दिवस में कार्यालयीन समय पर बीएलओ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आये आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देषित किया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी मतदाताओं और बीएलओ की उपस्थिति में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाता सूची का वाचन करेंगे तथा 5 जनवरी 2023 के बाद से जितने नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, उसका भी सेक्टर अधिकारी द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर 12,13,19 तथा 20 अगस्त को विषेष षिविरों का आयोजन किया जायेगा। षिविरों में प्राप्त दावे-आपत्तियों का मौके पर ही निराकरण किया जायेगा। उन्होंने निर्देषित किया कि युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए विद्यालय और महाविद्यालयों में विशेष अभियान चलाए जायें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार की गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या कम है उन क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय की छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की मदद लेकर संख्या बढ़ाने के प्रयास किये जायें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर पीएस चैहान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, एसके तोमर, विजय कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय दुबे, ईई पीएचई जितेन्द्र मिश्रा, आरईएस श्रीमती नम्रता पंद्रे, सीएमएचओ डाॅ. एसआर रोषन, सिविल सर्जन डाॅ. अमित शुक्ला, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डीके विश्वकर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय आरके पस्तोर, जिला योजना अधिकारी रामबाबू गुप्ता, लोकसेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

