टीकमगढ़ । जिला पुलिस बल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक शिवराज सिंह घोष, आरक्षक योगेंद्र सिंह क्षत्रिय अपना सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए तथा जिला इकाई में पदस्थ रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा, निरीक्षक बृजेश कहार, निरीक्षक श्रीमती मैना पटेल, कार्यवाहक निरीक्षक नसीर फारुकी एवं कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती नेहा कारोलिया का अन्य जिला इकाई में स्थानांतरण होने पर दिनांक 31.07.2023 को विदाई समारोह आयोजित कर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या, एसडीओपी सुश्री प्रिया सिंधी, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, डीएसपी अजाक दिलीप पांडेय, जिला एफएसएल अधिकारी प्रदीप यादव, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय, थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार सहित जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

