टीकमगढ़। बी क्लब शक्ति की जिला अध्यक्ष महका अग्रवाल के द्वारा फैशन डिजाइनर का निशुल्क कोर्स दिखाए जाने का काम शुरू किया गया है जोकि 22 जुलाई 2023 से माही बुटीक डिजाइनर से शुरू हो गया है फैशन डिजाइनर महक अग्रवाल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह कोर्स बिल्कुल निशुल्क कराया जा रहा है जिससे कि महिलाओं को रोजगार मिले और महिलाएं आय के साधन जुटा सकें ऐसे उद्देश्य के साथ इसे शुरू किया गया है बी क्लब शक्ति की अध्यक्ष एवं इस डिजाइनर कोर्स की संचालिका महक अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए निशुल्क फैशन डिजाइनर का कोर्स कराने का वी क्लब शक्ति के माध्यम से मैं जरिया बनना चाहती थी। टाइम से ऐसा था कि हम कुछ ना कुछ ऐसा करना चाहते हैं हटके कि जो समाज परिवार और देश के हित में हो वैसे इसका ग्रोथ बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है फैशन के दायरे भी सीमित नहीं रहे असीमित होते जा रहे हैं जिसके लिए हमने अपनी संस्था के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी और इसको सिखाने का मकसद बनाया है।

