टीकमगढ़। अजाक्स संगठन ने सोमवार 31 जुलाई 2023 को एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम एवं देश के प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से दिया है जिसमें अजाक्स संगठन ने मांग की है कि मणिपुर प्रांत में आदिवासी समुदाय की महिलाओं के ऊपर किए जा रहे शर्मनाक अत्याचार के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले एवं कुकी आदिवासी समुदाय को सुरक्षा प्रदान कराई जाए। इस मांग को लेकर संगठन द्वारा संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया जहां इस ज्ञापन के दौरान अजाक्स संगठन के घन्शु,अयोध्या प्रसाद ,राम मिलन श्रीमति सरोज अहिरवार ,गदीश, जमुना प्रसाद यादव, लक्ष्मी यादव, नंदराम अहिरवार, सेवानिवृत्त रामचरण चीफ साहब एवं संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि अजाक्स संगठन ने मणिपुर प्रांत में आदिवासियों के ऊपर हो रहे अत्याचारों को लेकर जमकर विरोध जताया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया एवं अत्याचार के कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए आदिवासियों को सुरक्षा दिलाऐ जाने की मांग की और इस संबंध में महामहिम राष्ट्रपति सहित प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।