टीकमगढ़। ललितपुर – टीकमगढ़ मार्ग पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय टैगोर हॉल के पास स्थित शासन संरक्षित जरिया के हनुमान मंदिर प्रांगण में मंगलवार 01 अगस्त 2023 को आषाढी़ मेले का आयोजन होगा यह मेला प्रतिवर्ष परंपरागत अनुसार लगाया जाता है जो इस वर्ष भी लगाया जाएगा मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों सहित मंदिर में संकट मोचन हनुमान जी महाराज का साजो श्रृंगार, विशेष आरती, प्रसाद वितरण ,भजन कीर्तन और अनेक धार्मिक कार्यक्रमों के अनुष्ठान भी होंगे। मंदिर पुजारी रामेश्वर प्रसाद तिवारी सहित भक्त संजय त्रिपाठी दाल दरवाजा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि अषाढी़ मेले का आयोजन मंदिर में मंगलवार को होगा जो प्रतिवर्ष होता है मंदिर पुजारी रामेश्वर प्रसाद तिवारी सहित भक्त संजय त्रिपाठी ने समस्त क्षेत्रवासियों नगर वासियों से मंदिर के मेले में शामिल होने और हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन के धर्म- लाभ सहित मेले का लुफ्त उठाने की बात कही है।

