टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की तहसील टीकमगढ़ की मासिक बैठक ग्राम अस्तौन के हनुमान जी मंदिर परिसर में आयोजित हुई जिसमें जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने किसानों से कहा कि भारतीय किसान संघ ने एक जन जागरण आंदोलन चलाया है कि किसान अपनी फसल व सब्जी का मूल्य स्वयं निर्धारित करे इसको लेकर के भारतीय किसान संघ गांव गांव में बैठक के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहा है आज किसान को जो समर्थन मूल्य मिल रहा व खेती में जो लागत लग रही है उसमें बहुत कम अंतर है आज खेती की लागत जिस गति से बढ़ रही है उतनी तेजी से किसान को फसल का मूल्य नही मिल पा रहा है अगर ऐसा रहा तो किसान खेती करना ही छोड़ देगा इस तरफ सरकार को गहराई से सोचना पड़ेगा। भारतीय किसान संघ किसानों के लिए दिन रात कार्य कर रहा है तो किसानों का भी दायित्व है कि वो भी भारतीय किसान संघ के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है । जिला कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र श्रोती ने बताया कि उन्होने ग्राम पाण्डेर के करीब 40 किसानों को उड़द बीज निशुल्क दिलवाया व कई समस्याओं को हल कराया । बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक यादव, टीकमगढ तहसील अध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर, तहसील उपाध्यक्ष शोभाराम कुशवाहा, टीकमगढ तहसील संयोजक देशराज रजक, तहसील कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन पाल, राजकुमारी साहू, बालकिशन राजपूत, रामकिशन लोधी, पन्ना साहू, बन्धू राय, जनक साहू, काशीराम पाल, मुलायम सिंह, राजाराम यादव, हरचरण कुशवाहा, भागीरथ अहिरवार, मोहन विश्वकर्मा, मिंचू पाल, धरमू पाल, भगवत प्रसाद साहू, भरत राय, सिटटन सेन, देशराज कुशवाहा,ड रु रजक, ऊदल अहिरवार, देवी राय, मोहन यादव, हरि अहिरवार, परमलाल पाल, दीपचंद वंशकार राकेश अहिरवार, पप्पू यादव, श्याम बिहारी श्रोती, शुभम ठाकुर, उत्तम सिंह चौहान, रामानंद नामदेव, विक्रम सिंह चौहान, रमेश कुशवाहा, बृजेंद्र दुबे, जगदीश यादव, पुष्पेन्द्र यादव, भरत खंगार, राजेंद्र सिंह, गनेश राजा, रामखुशी राठौर, भरोसी, पोतू राजा सहित कई किसान मौजूद रहे।

