टीकमगढ़। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने युवा बेरोजगारों के भविष्य की चिंता करते हुए उनके प्रति कुछ करने की ठानी है जिसको लेकर युवक कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में युवाओं के लिए समृद्धि कार्ड लांच कर उनके घर घर जाकर बेरोजगार युवाओं के पंजीयन कराए जा रहे हैं और उन्हें समृद्धि कार्ड के माध्यम से आगामी समय में कमलनाथ की सरकार बनते ही उनके भविष्य को संभारने के वचन दिए जा रहे हैं इसी श्रृंखला में 01 अगस्त 2023 मंगलवार के दिन युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर
शाश्वत सिंह बुंदेला के नेतृत्व में कॉन्ग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव और युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर सहित युवक कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण नगर के वार्ड नंबर 27 ख्वाजा नगर एवं रजा नगर कॉलोनी में पहुंचे जहां सुबह 10.30 बजे से लोगों के घर-घर जाकर समृद्धि कार्ड बांटे और घर-घर जाकर बेरोजगार युवाओं की तलाश कर उनके पंजीयन कराए गए और आगामी समय में कमलनाथ सरकार बनते ही उनके भविष्य को संभारने की बात कही गई। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर इसरार मोहम्मद कांग्रेसी युवा नेता अरविंद खटीक वार्ड पार्षद ध्रुव यादव पार्षद अनीश खान पार्षद रामकुमार यादव सहित रिंकू राजा बुंदेला व युवक कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर शाश्वत सिंह बुंदेला ने बताया कि युवाओं के साथ जिस तरीके से छलावा हो रहे हैं कभी भर्ती के नाम पर कभी परीक्षाओं के नाम पर उसको देखते हुए कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और युवाओं के भविष्य को लेकर लगातार कांग्रेस प्रयासरत है और उनके भविष्य को संभारने के लिए कांग्रेस काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान कमलनाथ की सरकार बनने के पश्चात कांग्रेस सरकार ने जनता जनार्दन को कुछ गारंटी दीं हैं और उसका समृद्धि कार्ड भी जारी कर दिया है जिसमें कमलनाथ और कांग्रेस का कहना है कि हमारी सरकार बनते ही 100 यूनिट बिजली सभी को फ्री दी जाएगी और 200 यूनिट पर बिजली का बिल आधा लगेगा नारी सम्मान में 1500 रुपए प्रतिमा महिलाओं को दिए जाएंगे 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा एवं युवाओं को रोजगार की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी इसके साथ ही किसानों की ऋण माफी भी की जाएगी और अधिकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू की जाएगी इस प्रकार का समृद्धि कार्ड कांग्रेस द्वारा जारी किया गया है और यह गारंटी जनता जनार्दन को कमलनाथ सरकार के बनते ही दी जाएगी युवक कांग्रेस इसी समृद्धि कार्ड को लेकर विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर पहुंच रही है और युवाओं के पंजीयन कर उनके भविष्य को लेकर काम में जुट गई है।