टीकमगढ़। 01 अगस्त 2023 मंगलवार के दिन मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने जिला मुख्यालय की नजदीकी ग्राम पंचायत लखौरा में स्व. पंडित किशोरी लाल शुक्ला कि 5वीं पुण्यतिथि पर आयोजित
निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डॉ. ओपी अनुरागी ,एड.ओपी दीक्षित, जब्बार खां , रज्जन मिश्रा , सुरेश दौंदेरिया एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे । उल्लेखनीय है कि ग्राम लखौरा में पूर्व मंत्री यादव सिंह बुंदेला ने निशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ कराया जहां ग्रामीण जनों ने इसका लाभ लिया और नेत्र रोगविशेषज्ञों ने संबंधित रोगियों के नेत्रों का परीक्षण एवं उपचार किया।

