टीकमगढ़ । भाजपा से नाराज कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी एवं पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेताक केके श्रीवास्तव दोनों ने मिलकर एक साथ नगर के एक स्थानीय गार्डन में 26 अक्टूबर 2023 शुक्रवार के दिन बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया इस मौके पर मंचासीन जीतू,जितेंद्र सेन, सुरेश दौंदेरिया ,इस्माइल खां एवं अन्य व भारी संख्या में उनके सहयोगी और समर्थक एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी भी वहां उपस्थित रहे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा से नाराज इन दोनों नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेकर कहा की जब टिकट वितरण में ऐसा ही करना था तो पार्टी द्वारा यह सर्वे रायसुमारी यह फिर सभी किस लिए किया गया उन्होंने कहा कि सर्वे में हम दोनों के नाम थे और उसके बाद भी भाजपा ने टिकट नहीं दिया नाराज इन दोनों नेताओं ने अब चुनाव लड़ने की ठानी है जहां बीते रोज पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने तो भाजपा से अपना त्यागपत्र भी दे दिया था लेकिन भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी अभी भी पार्टी में ही है उन्होंने कोई त्यागपत्र भी पार्टी से नहीं दिया है कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 30 अक्टूबर 2023 को हम दोनों में से किसी एक का नामांकन दाखिल किया जाएगा और चुनाव लड़ना भी उन्होंने तय बताया उन्होंने कहा कि हम दोनों में से एक कोई भी चुनाव निश्चित लड़ेगा राजेंद्र तिवारी ने इशारों ही इशारों में सपा से चुनाव लड़ने के संकेत दिए। भाजपा से नाराज इन दोनों नेताओं के कहे अनुसार इन दोनों में से किसी एक का टीकमगढ़ विधानसभा 43 से चुनाव लड़ना तय है।