इटारसी: राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन भारत के द्वारा मानव अधिकार दिवस रानी अवंती संस्था मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवनियुक्त प्रदेश संयोजक कन्हैयालाल रैकवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सदस्यों को मानव अधिकार जागरूकता के लिए अपने कर्तव्यों के बारे में बताया। संभागीय अध्यक्ष किरण शर्मा द्वारा सामाजिक न्याय एवं नारी सशक्तिकरण के बारे में विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोरमा गोस्वामी जिला महामंत्री रानी राजपूत, डॉ प्रताप सिंह वर्मा, प्रमोद शर्मा, उदय मसानिया, अनुराग कुचबंदिया, गोलू केवट के साथ सदस्य गण उपस्थित थे।