नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /श्री राम मंदिर उद्घाटन पूर्व नगर में अत्यधिक उत्साह है, इसी सन्दर्भ में नर्मदापुरम के कोठी बाजार छेत्र के अमन दुबे जिला महासचिव भारत विकास परिषद के निवास स्थल पर एक भव्य आयोजन किया गया। जिसमें संगीतमय सुंदरकांड, भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तपन भौमिक (पूर्व अध्यक्ष पर्यटन विकास निगम) ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दे कर, श्री राम जन्म भूमि आंदोलन में कार सेवा करने वाले, कार सेवको को सम्मानित किया। कार सेवको को भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डी एस डांगी , सचिव अमन दुबे और कोषाध्यक्ष पवन मित्तल ने सम्मान स्वरुप प्रमाण पत्र भी दिए। नगर से कार सेवक हंस राय , दिनेश तिवारी , सुरेश राणे, महेंद्र चौकसे , आशुतोष मिश्रा, मुकेश नागर, योगेश परसाई , नीरज बरगले का सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम में लगभग 120 धर्म प्रेमी महिला एवं पुरुषो ने भाग ले कर अपनी धार्मिक भावनाओं को व्यक्त किया, कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722