नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /महाशिवरात्रि पर सातरस्ता स्थित दक्षिणेश्वरी माता महाकाली और काले महादेव का विवाह होगा एवं इसी दौरान शिवशक्ति का मिलन भी होगा। समिति अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे ने बताया कि 8 मार्च शिवरात्रि के अवसर पर जब भोले की बारात सातरास्ते दक्षिणेश्वरी माता महाकाली मंदिर आती है तो शिव शक्ति का मिलन होता है। गुरुवार को दक्षिणेश्वरी माता महाकाली मंदिर से समिति सदस्यों ने काले महादेव मंदिर भोले की लगुन रस्म लेकर पहुंचे। इस रस्म के दौरान भगवान भोलेनाथ को लगने वाली हल्दी , उपटन और अन्य सामग्री पहुँचाई गई। समिति के श्री शिवहरे ने बताया कि दक्षिणेश्वरी माता महाकाली मंदिर प्रांगण में आज से दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रतिदिन हल्दी के रस्म होगी। महिलाएं मंगल गीत गाएगी। 6 मार्च को मंडप का कार्यक्रम होगा एवं प्रतिदिन हल्दी का लेपन लगाया जाएगा। इस लगुन कार्यक्रम में समिति के प्रदीप शिवहरे , नीरज मालवीय , अतुल मौर्य , बंटी मिश्रा , अरुण मौर्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची।


