टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित राज्य स्तरीय ‘मुस्कान’ अभियान के अंतर्गत नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा संवेदनशीलता और तत्परता के साथ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए संभावित स्थानों पर सक्रियता से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 164/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहृत बालिका को कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र की सहायता से 1 अप्रैल 2026 को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन गया।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि भूषण पाठक, उप निरीक्षक राजवीर सिंह, प्रधान आरक्षक अफरोज बानो, आरक्षक आकाश, अजय पटेल एवं कामिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों एवं महानगरों से अब तक 38 से अधिक गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है।
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा ‘मुस्कान’ अभियान के तहत यह प्रयास निरंतर जारी है, जिसका उद्देश्य हर गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाना और समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

