जय हो टीम बनी आमला प्रीमियर लीग सुपर 16 ,सीजन -1 की विजेता, वाल्मीकि 11 बनी उपविजेता , समाजसेवी आराधना मालवी, थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना ज नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ,दीपक खादग्रे सतीश मीना के हस्ते हुआ पुरुस्कार वितरण । 
खेल के प्रति जागरूकता का दिया संदेश ।
आमला .वाल्मीकि स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में अध्यक्ष सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति की अध्यक्षा आराधना मालवी , दीपक खड़ग्रे जी , नगर पालिका अध्यक्ष नितिन जी ,टीम रॉयल 11 (आशीष पंडराम,विन्देश गाथें,रितिक प्रजापति ,कृष्णा गड़ेकर,कुनाल देवड़े) वाल्मीक समिति सदस्यों अनिल घोगले, नितेश डीके, कुणाल घोगले ,अशोक घोगले, अनेक घोगले, विक्की घोगले, राकेश धामोडे जी के सौजन्य से 24 मार्च को समापन हुआ । प्रतियोगिता में आमला शहर की विभिन्न टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर आयोजन को सफल बनाया ।रविवार को प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुक़ाबला आमला की वाल्मीकि मैदान में हुआ जिसमें जय हो टीम एवं वाल्मीकि इलेवन के बीच खेला गया दोनों टीमों के बीच खेले गए रोमांच कारी फ़ाइनल मुक़ाबले में जाए हो टीम विजेता रही। खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन कर मौजूदा दर्शकों का मनोरंजन किया संघर्षपूर्ण मुक़ाबले में जय हो ने जीत दर्ज करके वाल्मीकि इलेवन को परास्त कर आमला प्रीमियर लीग सुपर 16 सीज़न 1 प्रतियोगिता में विजेता रही |फ़ाइनल मुक़ाबले में गणमान्य अतिथि बतौर आमला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश तक सेना जी ,रेलवे इंस्टीट्यूट के सतीश मीना जी , नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे जी बंसी बेसवार, रूपा ठाकुरजी, हरीश राठौर जी बैतुल टॉक्स ,हरिभाऊ झड़बडे जी ,चंदन सिंह जी ,पूजा जी, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें। जिसमें टीम के रैफरी दिलीप धोमने ज़ी रहे ।विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 11000/- रुपये एवं उपविजेत को 5000/- रुपये एवं ट्रॉफी तथा सभी खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर के मोमेंटो अराधना मालवी अध्यक्ष सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति आमला द्वारा प्रदान की गई।मैन ऑफ़ द मैच आशीष बेले रहे ।विजेता टीम के कप्तान- आकाश बेले ,प्लेयर्स – आकाश यादव , आशीष बचले, अविनाश, फ़रदीन, फरहीन, जीतू मानकर, कमलेश, मोनू बेले,राहुल बाघमारे,रतनेश, समीर। उपविजेत टीम के कप्तान कुणाल घोगले/ नितेश डीके,_ अनिकेत सुरमैया, तरूण सुमैया रितेश सरवन, विकास खरे ,वासु तेजी,अंशु तेजी ,यश बोहोत, राहुल बागमारे, रानू नागले, अमन जादव,आलोक डीके, सौरभ राठौड़ शौर्य, घोगले,अरमान घोगले,पीयूष, जितेश।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा इस आयोजन से एक संदेश भी दिया गया कि खेलकुद व्यक्ति को स्वस्थ और फिट रखने के साथ-साथ, उसके स्वरूप को और बेहतर बनाने तथा शीघ्र निर्णय लेने की दिशा में उनकी मदद करता हैं। इसलिए, हर किसी को खेल के महत्व को समझना चाहिए। युवाओं को खेलों में भाग लेने के साथ-साथ इसे अपने करियर के रूप में चुनना चाहिए। खेल मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें इससे किसी भी कीमत पर अलग नहीं किया जाना चाहिए ।
